अगर आप अपना कोई बिजनेस कर रहे हैं। और उसे बढ़ाना चाहते हैं। या फिर शुरू से बिजनेस करना चाहते हैं। तो सरकार ने अपना एक नया योजना लॉन्च किया है। MSME जहां से ₹50 लाख तक का लोन मिल सकता है सालाना 9% का इंटरेस्ट पर और 35 परसेंट सब्सिडी के साथ यानी की लोन लेने के बाद में 35% का छूट भी मिल सकता है। तो आज के इस लेख में जानेंगे MSME Loan कैसे अप्लाई किया जाता है। कौन से दस्तावेज लगते हैं। और इस स्कीम से जुड़ी सभी जरूरी बातें को जानेंगे
JanSamarth Portal से MSME Loan कैसे अप्लाई करें
MSME लोन अप्लाई कैसे होता है। उसके लिए मोबाइल या लैपटॉप में एक ब्राउज़र में जाना पड़ता है। और वहां पर सर्च में JanSamarth loan apply लिखकर आगे बढ़ाना है। सर्च रिजल्ट में ऊपर ही वेबसाइट मिल जाएगा जहां से ओपन करके सीधे वेबसाइट में जाना पड़ता है। अब सामने एक पेज खुलेगा जहां पर यह बताया जाएगा कि आप अपनी एक भाषा चुने जिससे आप लोन अप्लाई करते समय समझ सके और वहां पर उसे हटाने का भी ऑप्शन मिल जाता है।
Loan कैटिगरी कैसे चुने
अगले पेज पर या देखने को मिलेगा सरकार की तरफ से जो भी स्कीम है। इसके तहत लोन मिलता है। वह सारे स्कीम दिखाई देगा अभी के समय सरकार की तरफ से 15 स्कीम एड की गई है। और आठ कैटेगरी के लोन प्रोवाइड कराई जाती है। जिसमें 200 से ज्यादा बैंक है। जो लोन प्रोवाइड करते हैं। यह सारी जानकारी अप्लाई करते वक्त फर्स्ट पेज पर देखने को मिलता है।
JanSamarth Portal 8 कैटेगरी लोन के लिस्ट
- Education Loan
- Agri Infrastructure Loan
- Agriculture Loan
- Business Activity Loan
- MSME Loan
- Livelihood Loan
- EWS / LIG Housing Loan
- Others (Miscellaneous Loans जैसे Solar, Startup, Export आदि)
ध्यान दें Samarth Portal पर आठ तरह के अलग-अलग लोन मिल जाएंगे जो कि ऊपर में सारे का नाम बताया गया है इनमें से बिजनेस लोन अलग है। जो बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए Business Activity Loan को लाया गया है। इसे पाने के लिए चेक एलिजिबिलिटी बटन पर क्लिक करना पड़ता है।
MSME / PMEGP Loan के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- पैन कार्ड (PAN Card)
- बैंक खाता विवरण (Bank Account Details)
- बिजनेस से संबंधित जानकारी (Business Details)
- EDP ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (अगर लिया हो)
फॉर्म भरते समय मांगे जाने वाली जरूरी जानकारी
- नाम (Aadhaar के अनुसार)
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पता (Address)
- शिक्षा की जानकारी
- बिजनेस की जानकारी
MSME Loan Eligibility चेक करने के बाद का प्रोसेस
चेक एलिजिबिलिटी पर क्लिक करते एक पेज खुलकर आ जाएगा जहां पर बिजनेस का प्रकार पहुंचेगा अगर MSME है। तो किस प्रकार के बिजनेस कर रहे हैं। वहां पर बताना पड़ेगा जैसे कि सारे विकल्प मिल जाएंगे अगर उनमें से कोई भी विकल्प नहीं है तो आधार पर क्लिक करना पड़ता है। उसके बाद एक कलम नीचे खुलकर आ जाएगा जहां पर यह बताना पड़ेगा की बिजनेस शुरू कर रहे हैं या फिर पहले से कोई बिजनेस चल रहा है उसके बारे में बताना है। और भी जानकारी पूछा जाएगा वह अपने हिसाब से भरकर आगे प्रक्रिया के लिए बढ़ा जा सकता है।
Eligibility के बाद लोन डिटेल
MSME Loan eligibility पता करने के बाद अगर एलिजिबल रहते हैं। तो अगले पेज पर उस लोन का नाम और इसके अलावा अगर और कोई लोन के लिए एलिजिबल रहते हैं तो वह भी देखने को मिल जाता है। मान लीजिए PMMY और PMEGP इन दोनों के लिए एलिजिबल होते हैं। और प्रधानमंत्री मुद्रा (PMMY) लोन से ₹600000 का लोन ऑफर कर रहा है। इसका जो महीने का EMI ₹12,750 बनेगा और 5 साल तक के लिए PMEGP से
PMEGP लोन के फायदे
PMEGP से ₹600000 का लोन लेने पर 35% का सब्सिडी मिल जाता है। ₹6,090 EMI बनेगा 15 साल तक के लिए अगर यह लोन नए बिजनेस वालों के लिए सही है। क्योंकि इसमें 15 साल का लोन चुकाने का समय दिया जाता है और इसके साथ लोन लेने के बाद 35% का छूट मिल जाता है। यह सब जन समर्थ पोर्टल पर डिटेल में सभी जानकारी मिल जाएगा।
Business के लिए सही Loan
जिनका पहले से बिजनेस ठीक-ठाक चल रहा है। वह लोग प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लोन ठीक पड़ सकता है। क्योंकि इसमें 6 लाख लोन लेने के बाद जो महीने का EMI पड़ता है वह ₹12000 ऐसे में अगर कोई नया बिजनेस शुरू कर रहा है। और इस लोन को ले लेता है। तो वह EMI नहीं चुका सकता है। उसके लिए PMEGP लोन योजना सही पड़ेगा।
PMEGP Loan कैसे Apply करें
PMEGP Loan को जनसमर्थ पर जहां से एलिजिबिलिटी चेक किए हैं। उसके बाद वाले पेज पर Login Loan Apply पर क्लिक करना पड़ता है। रजिस्टर पेज खुलेगा जहां पर मोबाइल नंबर मांगेगा और कैप्चा कोड कर्मी के आगे बढ़ेंगे conset का पेज आएगा उसको स्क्रॉल डाउन करके नीचे आना है। और नेक्स्ट करना है। सभी प्रक्रिया को आप अपने हिसाब से अच्छी तरह से करके अगले पेज पर जाना है। आगे Review Details मैं यह बताना है। कि कितने तक का आप बिजनेस शुरूकरने के लिए कितने लोन अमाउंट लेना चाहते हैं वह अमाउंट भरेंगे ।
PMEGP लोन का फॉर्म कैसे भरें
कन्फर्मेशन करने के बाद PMEGP की ऑफिशल वेबसाइट खुल जाएगी जहां से स्टेप बाय स्टेप लोन के लिए अप्लाई किया जा सकता है। वहां पर application for new unit के नीचे अप्लाई बटन मिलेगा वहां क्लिक करना पड़ेगा PMEGP Online apply फॉर्म आ जाएगा जहां से लोन से संबंधित अपनी सभी डिटेल डालना पड़ता है। और आगे आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेज जो जो मांगेगा वह आपको अपलोड करना पड़ेगा
MSME Loan Apply करने के बाद का प्रोसेस
लोन फॉर्म को सबमिट होने के बाद वेरीफाइड किया जाता है उसके बाद बैंक के पास फॉरवर्ड किया जाता है। फिर बैंक का कोई कर्मचारी एड्रेस पर आता हैं। और उसे जगह को जांच करता है। जहां पर बिजनेस शुरू कर रहे हैं और आपसे सवाल भी वह आपका बिजनेस से रिलेटेड पूछ सकता है। सब कुछ सही होने के बाद में बैंक में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाता है और परयोजक एजेंसी सब्सिडी को क्लेम कर देती है जिससे सब्सिडी का पैसा अकाउंट से घटा दिया जाता है
हमारी आखिरी बात
इस तरीके से MSME लोन अप्लाई किया जाता है हमने अपने एक्सपीरियंस और सही जानकारी के साथ इस लेख में बताया है जिससे अगर कोई बिजनेस शुरू करना चाहता है या फिर कोई बिजनेस बढ़ाना चाहता है तो वह आसानी से लोन के लिए अप्लाई कर सके इस लेख में हमने पूरी जानकारी दिया है








