FD से 750+ CIBIL Score कैसे बनाएं: कम स्कोर वालों के लिए आसान और सही गाइड

आज के समय में कई लोगों का CIBIL स्कोर बहुत कम या शून्य के बराबर (Zero/Negative) हो जाता है, जिसका मुख्य कारण कुछ वित्तीय गलतियाँ होती हैं। बहुत से लोग अपने CIBIL स्कोर को सुधारने की कोशिश करते हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते। ऐसे लोगों के लिए FD (Fixed Deposit) के माध्यम से CIBIL स्कोर सुधारना एक आसान तरीका हो सकता है। इस लेख में हम जानेंगे कि बैंक में FD खुलवाकर उसके आधार पर secured credit card या लोन लेकर CIBIL स्कोर कैसे बढ़ाया जा सकता है। इसमें आपको पूरी प्रक्रिया सरल तरीके से समझाई जाएगी।

CIBIL Score खराब होने के वजह

  • समय पर लोन या EMI न देने पर सिबिल स्कोर पर असर पड़ता है।
  • बार-बार कई जगह से लोन आवेदन क्रेडिट कार्ड आवेदन से भी सिविल स्कोर पर असर पड़ता है
  • क्रेडिट कार्ड की लिमिट का ज्यादा उपयोग करने पर भी
  • लोन डिफॉल्ट करना या लिए गए लोन का भुगतान लेट करने पर

नोट नीचे बताए गए सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ सकते है। अगर Fd के द्वारा अपना क्रेडिट स्कोर को बढ़ाना चाहते हैं।

सिबिल स्कोर खराब होने पर क्या समस्या होती है

जिस व्यक्ति का सिबिल स्कोर खराब या बिल्कुल नाक के बराबर होता है उन्हें का ए समस्याओं का सामना करना पड़ता है ऐसे नीचे लिस्ट में बताया गया है

  • बैंक लोन देने से मना करेगी
  • क्रेडिट कार्ड के लिए नहीं अप्लाई कर सकेंगे
  • लोन पर ब्याज दर अधिक लग सकता है
  • किसी लोन एप्लीकेशन से कोई भी लोन के लिए नहीं अप्लाई कर पाएंगे

CIBIL स्कोर न होने पर क्या होता है

आज के समय में जिन लोगों का CIBIL स्कोर नहीं होता है, उन्हें बैंक से लोन या क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने में काफी कठिनाई होती है। बैंक ऐसे आवेदकों को रिस्क मानकर उनका लोन या क्रेडिट कार्ड आवेदन अक्सर रिजेक्ट कर देते हैं। वहीं, यदि आपका CIBIL स्कोर अच्छा होता है, तो बैंक स्वयं आपको लोन और क्रेडिट कार्ड के लिए ऑफर कर सकते हैं। अच्छा CIBIL स्कोर होने पर आप आसानी से किसी भी प्रकार का लोन ले सकते हैं।

Sibil Score क्या होता है

CIBIL स्कोर एक तीन अंकों का नंबर होता है, जो 300 से 900 के बीच रहता है। यह स्कोर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री को दर्शाता है और बैंक इसी के आधार पर लोन या क्रेडिट कार्ड प्रदान करते हैं। यदि आपका CIBIL स्कोर 700 या उससे अधिक है, तो बैंक आप पर भरोसा करके आसानी से लोन या क्रेडिट कार्ड दे देते हैं

सिबिल स्कोर खराब होने से क्या होगा

यदि CIBIL स्कोर खराब हो जाता है। या बिल्कुल नहीं होता है, तो बैंक बिना किसी गारंटी के लोन नहीं देता। ऐसे में FD (Fixed Deposit) आपकी मदद कर सकती है, जिससे आप अपना CIBIL स्कोर सुधार सकते हैं। आप बैंक में एक FD खुलवाकर उसके बदले secured credit card या लोन प्राप्त कर सकते हैं।

FD से CIBIL Score कैसे बढ़ता है

FD के जरिए CIBIL स्कोर कैसे बढ़ता है, यह समझना जरूरी है। जब आप FD पर लोन लेते हैं, तो यह एक secured loan होता है और इसे समय पर चुकाना होता है। इस लोन पर ब्याज दर आमतौर पर FD की ब्याज दर से लगभग 2% अधिक होती है, हालांकि इसमें अधिकतर मामलों में कोई अतिरिक्त प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाती। यदि आप FD से लिए गए लोन की EMI समय पर चुकाते हैं, तो आपकी क्रेडिट हिस्ट्री मजबूत होती है और आपका CIBIL स्कोर धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।

FD खोलने का तरीका

FD (Fixed Deposit) अकाउंट आप किसी भी बैंक में खुलवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाना होगा और आधार कार्ड, PAN कार्ड तथा पासबुक साथ ले जाना होगा। वहां आपको FD का फॉर्म भरना होता है और निर्धारित राशि जमा करनी होती है। इसके बाद आपकी FD तुरंत शुरू हो जाती है या अधिकतम 24 घंटे के अंदर सक्रिय हो जाती है। आप चाहें तो ऑनलाइन माध्यम से भी FD अकाउंट आसानी से खोल सकते हैं।

जरूरी बातें

  • FD कुछ महीनो से लेकर कई साल तक का हो सकता है
  • जितना लंबा FD रहेगा उतना ही ज्यादा ब्याज मिल सकता है
  • इसमें एक बार पैसा जमा करने पर मैच्योरिटी पर ब्याज सहित पैसा वापस मिल सकता है

ऑनलाइन खोलने का तरीका

बैंक की नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप को ओपन करें। इसके बाद “Fixed Deposit (FD)” विकल्प चुनें। अब अपनी राशि, समय (tenure) और ब्याज दर का चयन करें। उसके बाद FD को ओपन करके कंफर्म करें और सभी जरूरी जानकारी भरें। अंत में ऑनलाइन भुगतान करके आप आसानी से अपनी FD खोल सकते हैं।

अच्छा सिबिल स्कोर कितना होता है

FD CIBIL Score को आमतौर पर इस तरह समझा जाता है कि 750 या उससे अधिक स्कोर को सबसे अच्छा माना जाता है। बहुत से लोगों का CIBIL स्कोर 650 या 550 के आसपास होता है, जो औसत या खराब श्रेणी में आता है। जबकि 750 से 900 के बीच का CIBIL स्कोर बहुत अच्छा माना जाता है। जिन लोगों का CIBIL स्कोर 750 या उससे अधिक होता है, उन्हें आसानी से लोन और क्रेडिट कार्ड मिल जाता है।

आखरी बात

यहाँ पर बताया गया है कि फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के माध्यम से CIBIL स्कोर कैसे बढ़ाया जा सकता है। यदि आपका CIBIL स्कोर 750 से कम है या बहुत कम है, तो यह जानकारी आपके लिए उपयोगी हो सकती है। इस गाइड के जरिए आप सही तरीके से अपना CIBIL स्कोर सुधार सकते हैं और भविष्य में बेहतर वित्तीय सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

निष्कर्ष

आपका सिबिल स्कोर अगर खराब है। या फिर बिल्कुल नहीं है और आप बहुत जगह सिविल स्कोर बढ़ाने रहे हो लेकिन नहीं बढ़ रहा है। तो आप FD फिक्स्ड डिपॉजिट के द्वारा secured credit card या लोन लेकर धीरे-धीरे अपना सिबिल स्कोर को सही कर सकते हो समय पर EMI देकर आपकी जो क्रेडिट हिस्ट्री रहेगी वह भी मजबूत और सिबिल स्कोर धीरे-धीरे बढ़ाने लगता है सही तरीके और देर के साथ आप भविष्य में आसानी से लोन और क्रेडिट कार्ड ले सकते हो

हमारे और पॉपुलर आर्टिकल 

Author

  • Durgesh Kumar

    दुर्गेश कुमार उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से हैं और पिछले 4 वर्षों से लोन और फाइनेंस क्षेत्र में अनुभव रखते हैं। ये इस वेबसाइट के लेखक हैं और यहां पर फाइनेंस व लोन से जुड़ी सही, स्पष्ट और भरोसेमंद जानकारी साझा करते हैं, ताकि पाठकों को बेहतर निर्णय लेने में मदद मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment