प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के जरिए घर पर लगाए जाने वाले सोलर पैनल के लिए रजिस्ट्रेशन होना शुरू हो चुका है। पोर्टल पर जाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत सरकार के माध्यम से ₹78000 तक की सब्सिडी का भी लाभ दिया जा रहा है जिससे लोगों को बिजली बिल में काफी राहत मिल सकती है अगर आप भी अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं तो यह योजना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है इस लेख मे PM Surya Ghar Yojana 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे जैसे आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, पात्रता, और मिलने वाली सब्सिडी, की पूरी डिटेल
2026 में ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत अगर आप भी अपने घर पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं 2026 में तो आप अपने से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन के लिए अपने मोबाइल पर क्रोम ब्राउजर ओपन करें और न्यू टाइप खोलें वहां पे pmsuryaghar .gov.in लिखकर सर्च कर देना है फर्स्ट में ही पोर्टल आ जाएगा जिससे क्लिक करके ओपन कर लेंगे पोर्टल पर प्रधानमंत्री सूर्य योजना का फायदा भी बताया रहेगा जिसे ध्यान से जरूर पढ़ें
ध्यान रखें प्रधानमंत्री सूर्य योजना घर 2026 के तहत पर किलोवाट पर 18000 की सब्सिडी दी जाती है। 3 किलोवाट पर ₹78000 की सब्सिडी मिल जाती है।
पोर्टल से Apply फॉर्म खोलने का तरीका
अगर आप PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले काम है। कि आपको पोर्टल पर जाना है अगर आप लैपटॉप या पीसी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो होम पेज पर ऊपर की तरफ customer का ऑप्शन मिल जाएगा जिस पर क्लिक करके अप्लाई नाव का ऑप्शन आ जाएगा वहीं अगर स्मार्टफोन के द्वारा आवेदन कर रहे हैं तो सबसे पहले साइड में दिए गए तीन लाइन जिसे मीनू बार बोला जाता है वहां क्लिक करना पड़ेगा उसके बाद कस्टमर का ऑप्शन आएगा और वहां से अप्लाई पर क्लिक करके अप्लाई के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन कैसे करें
आगे पेज पर पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी स्टेप बाय स्टेप जानकारी दिखाई देगी नीचे तरफ आवेदन शुरू करने का ऑप्शन मिल जाएगा जहां पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरकर आगे बढ़ाना है फिर वेरिफिकेशन के लिए डाले गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा ओटीपी डालते ही वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरा हो जाएगा और complete your profile वाले पेज पर पहुंच जाएंगे
जरूरी बात यहां पर आप सभी को सही से सभी जानकारी भरनी होगी ध्यान रखें जिस व्यक्ति के नाम पर बिजली कनेक्शन है। उसी का नाम डालेंगे नाम वाले कलम में क्योंकि आगे जांच में बिजली बिल की जानकारी को वेरीफाई किया जाता है।
आवेदन फॉर्म का अगला स्टेप कैसे पूरा करें
सामने अगले पेज पर application journey पेज खुल जाएगा जहां पर pm Surya Ghar Muft बिजली योजना के द्वारा आवेदक से लेकर सब्सिडी मिलने तक लगभग 10 स्टेप दिखाया जाएगा सबसे पहला स्टेप रहेगा आवेदन करने का जबकि बाकी की प्रक्रिया और स्टेप आगे पेज पर देखने को मिल जाएगा अब Apply for Solar Rooftop फिर टाइप करेंगे फिर Start a New Application के ऊपर क्लिक करेंगे जहां आपको कुछ जानकारी भरने पड़ेंगे वहां पर कुछ खाली कॉलम बॉक्स दिखाई देंगे जिन्हें सही तरीके से भरना पड़ेगा
ध्यान रखें Electric Distribution Company (DISCOM) सेलेक्ट करना पड़ेगा यह आपकी बिजली बिल पर लिखी रहेगी जिस बिल देखकर सही से DISCOM को सेलेक्ट करके आगे आवेदन के लिए बढ़ेंगे
Pm Surya Ghar Yojana 2026 का नया आवेदन फॉर्म कैसा है
फिर Fetch Details पर क्लिक करना है उसके बाद बिजली कनेक्शन से जुड़ी खाताधारक की पूरी जानकारी दिखाई देगा अब आगे प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का पूरा आवेदन फार्म खुल जाएगा ध्यान दें कि 2026 में आवेदन फार्म में कई बदलाव किए गए हैं। जो फार्म पहले 2025 में दिखाई देता था अब पैसा नहीं दिखाई देगा इसलिए आवेदन शुरू करने से पहले पूरा फॉर्म को एक बार ध्यान से पढ़ ले उसके बाद भी जानकारी भरना शुरू करें ताकि किसी भी प्रकार का गलती ना हो
फार्म में दस्तावेज अपलोड करने का तरीका
आवेदन फार्म में आपके डॉक्यूमेंट अपलोड करने का ऑप्शन मिल जाएगा पीएम सरकार योजना के तहत मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को सही तरीके से अपलोड करना पड़ेगा आम तौर पर इसमें आधार कार्ड बिजली बिल आखिरी 6 महीने का पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे जा सकते हैं ध्यान रखें कि सभी दस्तावेज साफ और सही तरीके से हो उसके बाद अपलोड करें ताकि आवेदन वेरिफिकेशन में किसी भी प्रकार का दिक्कत ना आए
फॉर्म भरने से पहले ये दस्तावेज तैयार रखें
- आधार कार्ड
- बिजली बिल (आखिरी 6 महीने का)
- पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- बैंक खाता विवरण
- बिजली कनेक्शन नंबर
- घर की छत की जानकारी (यदि मांगी जाए)
- अन्य जरूरी दस्तावेज (पोर्टल के अनुसार)
सब्सिडी पाने के लिए जरूरी जानकारी
सभी जरूरी दस्तावेज को फॉर्म में अपलोड करने के बाद नीचे की तरफ Give Up Subsidy ऑप्शन मिलेगा जहां पर आपको विशेष ध्यान देना है क्योंकि कई लोग गलती से ऑप्शन पर टिक मार्क लगा देते हैं। जिससे पीएम सूर्य घर योजना से मिलने वाले सब्सिडी उन्हें नहीं मिल पाता इसलिए टिक मार्क को नहीं लगाना है जैसे वहां पर है। वैसे उसको रहना देना है।
हमारी आखिरी बात
तो इस प्रकार से आप PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana में 2026 के अपडेट प्रक्रिया के अनुसार आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो मैं यहां लेख पर आवेदन की प्रक्रिया को सरल और आसान स्टेप में बताया है जिससे नए यूजर को फॉर्म भरने में परेशानी ना हो अगर कोई भी इस योजना के लिए खुद से ऑनलाइन आवेदन करना चाहता है। तो इस जानकारी को पढ़ने के बाद वह आसानी से आवेदन प्रक्रिया को समझ सकता है। और अपने मोबाइल या लैपटॉप के जरिए आवेदन कर सकता है।









