Union Bank of India बभनान शाखा में आधार से पैसा निकालना का पूरा गाइड विस्तार से

हेलो मेरे प्रिय साथियों क्या आप कभी खाता union Bank of India babhnan Basti में है और आप पैसा निकालने जा रहे हो और आपके पास ज्यादा समय नहीं है लाइन लगाने के लिए तो आप यूनियन बैंक आफ इंडिया में सिर्फ आधार कार्ड से थोड़ी ही समय में पैसा निकाल सकते हो और जो पैसा निकालो का उसका कोई चार्ज भी नहीं लगेगा अगर आप यूनियन बैंक आफ इंडिया में निकलवाते हो तो तो इसके बारे में आपको मैं पूरी गाइड विस्तार से दूंगा

Union Bank Babhnan में आधार कार्ड से पैसा निकालने की मुख्य बातें

  • Union Bank of India Babhnan शाखा में आधार कार्ड से पैसा निकालने पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाता।
  • पैसा निकालने के लिए बैंक अकाउंट में आधार कार्ड का लिंक होना जरूरी है।
  • फिंगरप्रिंट काम न करने की स्थिति में पासबुक या ATM कार्ड से भी पैसा निकाला जा सकता है।

Union Bank babhnan में आधार से पैसे निकालने के फायदे

सबसे पहले या जान लीजिए अगर बभनान में यूनियन बैंक आफ इंडिया के अंदर पैसे निकालने जाते हो तो आपका पैसा जल्दी निकल जाएगा वहीं पर अगर पासबुक लेकर जाते हो तो फॉर्म भी भरना पड़ता है और इसमें समय ज्यादा लग जाता है ऐसे में आधार से तत्काल में काम हो जाता है और अगर पासबुक गायब है यानी कि खो गया है तो आप आधार कार्ड से यूनियन बैंक आफ इंडिया में आकर पैसे निकाल सकते हो अगर आपका यूनियन बैंक आफ इंडिया में अकाउंट खुला हुआ है तो तो यह कुछ फायदे हैं

बभनान यूनियन बैंक में आधार से पैसा निकालना की डिटेल टेबल पर

जानकारी विवरण
बैंक का नाम Union Bank of India
शाखा बभनान, बस्ती
सुविधा आधार कार्ड से पैसा निकालना
जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड (बैंक खाते से लिंक होना जरूरी)
चार्ज Union Bank Babhnan शाखा में कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं
फिंगरप्रिंट न चले तो पासबुक या ATM कार्ड से पैसा निकाला जा सकता है
समय लाइन कम होने पर जल्दी पैसा मिल जाता है
अन्य विकल्प शाखा के पास ATM मशीन उपलब्ध

यूनियन बैंक में क्या आधार से पैसा निकालने में कोई चार्ज नहीं लगता है

बभनान बाजार बस्ती के आसपास के हो और आपका खाता खुला है यूनियन बैंक आफ इंडिया में और आपको पैसे निकालना है आधार कार्ड से अगर कहीं दूसरी दुकान पर जाते हो तो वहां पर अगर आधार कार्ड से निकलते हो तो उसका कुछ पैसा लेते हैं अलग से मान लीजिए अगर आपको₹10000 निकलवाना है तो ₹100 निकलवाई ले लेते हैं अगर वहीं पर आप अगर यूनियन बैंक आफ इंडिया में आकर निकलवाते हो तो आपका कोई भी पैसा नहीं लगता है अगर यूनियन बैंक आफ इंडिया में आपका खाता नहीं है दूसरे बैंक में है तो आप दूसरे बैंक को जाकर संपर्क कर सकते हैं

यूनियन बैंक में आधार कार्ड से पैसा कैसे निकाला जाता है

सबसे पहले आपको आधार कार्ड लेकर जाना है बभनान यूनियन बैंक के अंदर वहां पर आपको अलग तरह के कर्मचारी मिलेंगे अलग-अलग काउंटर देखने को मिलेगा तो अलग से आपको आधार कार्ड से पैसे निकालने का काउंटर मिलेगा वहां पर आपको पूछ लेना है उसके बाद आपको जाना है अपना आधार कार्ड देना है और बोलना है कि मुझे इतना रुपए निकालना है फिर आपका आधार कार्ड मांगेगा आपको अपना आधार कार्ड दे देना है उसके बाद आपका आधार कार्ड का नंबर डालेगा और आप अपना फिंगर रखेंगे और वहां से आप आसानी से आधार कार्ड से पैसे निकाल लेंगे

कौन Union Bank Babhnan में आधार कार्ड से पैसे निकाल सकते हैं

अगर आप चाहते हो यूनियन बैंक बभनान में आधार कार्ड से पैसा निकालना तो आपका जो अकाउंट है उसमें आधार कार्ड लिंक रहना चाहिए अगर आधार कार्ड उसमें लिंक नहीं है तो आप आधार कार्ड से यूनियन बैंक आफ इंडिया में जाकर पैसे नहीं निकाल सकते हैं इसके अलावा अगर आप दुकान पर जाते हैं तो वहां पर भी आप फिंगर से पैसे नहीं निकाल पाएंगे इसीलिए अगर आपके बैंक अकाउंट में आधार कार्ड नहीं जुड़ा हुआ है तो सबसे पहले आप अपना आधार कार्ड बैंक पर जाकर जुड़वा लेंगे उसके बाद आप यूनियन बैंक आफ इंडिया बभनान में जाकर तत्काल में आधार से पैसे निकाल पाएंगे

यूनियन बैंक बभनान में आधार कार्ड से पैसे नहीं निकल रहा है तो क्या करें

अगर आधार कार्ड से नहीं निकल पा रहा है पैसा आपके फिंगर नहीं काम कर रहा है तो आपको अपने पासबुक के जरिए पैसा निकालना है अगर आपके पास एटीएम है तो आपको यूनियन बैंक के बगल में ही एटीएम मशीन मिल जाएगा जहां पर जाकर आप वहां पर एटीएम के द्वारा बिना किसी चार्जके आप पैसे निकाल सकते हैं यह उनके लिए है जिनका फिंगर नहीं काम करता है जब वह आधार कार्ड से पैसे निकालने जाते हैं उनके लिए एटीएम और पासबुक इन दोनों से वह बिना आधार कार्ड के पैसे निकाल सकते हैं

यूनियन बैंक मैं आधार कार्ड से पैसे निकालने के बारे में मेरा क्या कहना है

मेरा भी यूनियन बैंक बभनान बस्ती में अकाउंट खुला है और मैं पैसे निकालने जा रहा था तभी मैं घर पर ही पासबुक भूल गया सिर्फ आधार कार्ड ले गया अंदर जाने के बाद पता चला कि आधार कार्ड से भी पैसे निकलता है तो मैं वहां पर आधार कार्ड दिया और अपना फिंगर वहां पर रखा और उससे मेरा पैसा निकल गया तो मुझे यह जानकारी थी इसलिए मैं आप सभी के साथ या जानकारी शेयर कर रहा हूं

FAQ

Union Bank Babhnan में आधार कार्ड से पैसा निकालने पर कोई चार्ज लगता है क्या?

नहीं अगर आप Union Bank of India Babhnan शाखा में जाकर आधार कार्ड से पैसा निकालते हैं तो बैंक की तरफ से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाता। हालांकि किसी दूसरी दुकान या प्राइवेट पॉइंट से आधार से पैसा निकालने पर चार्ज लग सकता है।

क्या बिना पासबुक के Union Bank Babhnan में आधार कार्ड से पैसा निकाला जा सकता है?

हां अगर आपके बैंक अकाउंट में आधार कार्ड लिंक है,
तो आप बिना पासबुक के सिर्फ आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट के जरिए Union Bank Babhnan शाखा में पैसा निकाल सकते हैं।

किन लोगों को Union Bank Babhnan में आधार कार्ड से पैसा निकालने की सुविधा मिलती है?

वे सभी ग्राहक जिनका Union Bank of India में खाता खुला है और जिनके बैंक अकाउंट में आधार कार्ड लिंक है वे आधार कार्ड के जरिए पैसा निकाल सकते हैं। अगर आधार लिंक नहीं है तो पहले बैंक में जाकर लिंक करवाना जरूरी होता है।

अगर आधार कार्ड से पैसा नहीं निकल रहा हो तो क्या करना चाहिए?

अगर फिंगरप्रिंट काम नहीं कर रहा है या आधार से पैसा नहीं निकल पा रहा है तो आप पासबुक के जरिए या ATM कार्ड का इस्तेमाल करके पैसा निकाल सकते हैं। Union Bank Babhnan शाखा के पास ATM सुविधा भी उपलब्ध रहती है।

You have to wait 31 seconds.

Generating Download Link…

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment