Prefr App पर पर्सनल लोन के लिए ऐसे करें आवेदन जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस नए तरीके से

दोस्तों कभी ना कभी आपके साथ में भी ऐसा हुआ होगा या जरूरी है पैसों तत्काल में और ऐसे में आपको कहीं पर भी नहीं मिल पा रहा है तो आपको लोन लेना चाहते हैं लेकिन बैंक से नहीं आप खुद से क्योंकि बैंक जाना आप नहीं पसंद करते हैं वहां जाने के बाद तुरंत नहीं मिलता है तो आज हम आपको बताएंगे तो Prefr App से पर्सनल लोन लेने का बिल्कुल नया तरीका जिससे आप कुछ ही मिनटों में लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन में लोन प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन होती है और आपको मोबाइल से ही सब कुछ करना होता है। बस आप हमारे आर्टिकल में बने रहे हैं और ध्यान से हमारी बातों को समझें

Prefr App क्या है और यह कैसे काम करता है

Prefr App एक लोन देने वाला एक एप्लीकेशन है जो इंस्टेंट पर्सनल लोन और इसके अलावा और कई तरह का लोन देता है यह ऐप Hero Fincorp और Aditya Birla Capital जैसे बड़े NBFC पार्टनर्स के साथ मिलकर लोन ऑफर करती है। यहां से आप ₹51,000 से लेकर ₹5 लाख तक का लोन ले सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि यह ऐप सैलरी वाले लोगों और सेल्फ-एम्प्लॉयड दोनों के लिए उपलब्ध है। यहां पर लोन की रीपेमेंट अवधि 12 महीने से लेकर 48 महीने तक होती है।

Prefr App से लोन लेने की पूरी प्रक्रिया

Prefr App के द्वारा लोन आवेदन करने का जो प्रक्रिया है वह बहुत ही आसान है उसके लिए सबसे पहले Google Play Store से Prefr App Install करें फिर ऐप खोलकर मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरिफिकेशन करें। फिर पैन कार्ड नंबर और पिन कोड डालें। अब आपसे पूछा जाएगा कि आप सेल्फ-एम्प्लॉयड हैं या सैलरीड उसके लिए आप अपने हिसाब से उसके ऊपर टाइप करेंगे तो सेलेक्ट हो जाएगा उसके बाद अपनी मंथली इनकम को भरेंगे फिर आगे “Get Loan Offer” पर क्लिक कर दीजिए। कुछ सेकंड बाद ही आपको लोन ऑफर देखने को मिल जाएगा

लोन ऑफर और राशि की जानकारी

दोस्तों जैसे ही आप अपनी डिटेल भर देते हैं ऐप आपके बैंक स्टेटमेंट और सिविल स्कोर के आधार पर आपको लोन ऑफर दिखाती है। उदाहरण के लिए, ₹1,43,000 का लोन अगर 24 महीने के लिए लिया जाए तो ₹7,922 की EMI बनती है। कुल रीपेमेंट ₹1,90,128 बैठता है। प्रोसेसिंग फी ₹757, EMI प्रोटेक्शन फी ₹1688 और अन्य चार्जेस ₹3137 तक हो सकते हैं। इन चार्जेस को घटाकर जो लोन अमाउंट डिस्बर्स होता है, वह लगभग ₹1,36,000 के आसपास रहता है।

डॉक्यूमेंट और केवाईसी प्रक्रिया

लोन अप्लाई करते समय कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट और एक सेल्फी। ऐप में केवाईसी प्रोसेस पूरी तरह डिजिटल है और DigiLocker के जरिए पूरी होती है। बस आपको अपना आधार नंबर डालना है OTP से वेरिफाई करना है और कुछ सेकंड में आपका केवाईसी कंप्लीट हो जाता है। यहां पर कोई मैनुअल डॉक्यूमेंट अपलोड करने की जरूरत नहीं होती। सब कुछ ऑनलाइन और सिक्योर तरीके से होता है।

बैंक अकाउंट और ऑटो डेबिट सेटअप

KYC पूरी होने के बाद आपको अपना बैंक अकाउंट सेलेक्ट करना होता है। बैंक अकाउंट वही होना चाहिए जिसमें आपकी रेगुलर इनकम आती हो। वेरिफिकेशन के लिए कंपनी ₹1 का ऑटो ट्रांजैक्शन करके अकाउंट कंफर्म करती है। इसके बाद आपको EMI भुगतान के लिए ऑटो डेबिट सेटअप करना होता है। आप चाहें तो डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं ताकि हर महीने EMI अपने आप कट जाए और कोई लेट फीस न लगे।

एड्रेस प्रूफ और कॉल वेरिफिकेशन

लोन प्रोसेस के आखिरी चरण में आपको एड्रेस प्रूफ अपलोड करना पड़ता है। इसके लिए आप वोटर आईडी ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल या बैंक स्टेटमेंट दे सकते हैं। इसके बाद कंपनी की तरफ से कॉल आता है, जिसमें दो रेफरेंस नंबर मांगे जाते हैं। यह एक सामान्य वेरिफिकेशन प्रक्रिया होती है जिससे आपकी डिटेल्स कंफर्म की जाती हैं। सब कुछ सही मिलने के बाद आपका लोन अप्रूव हो जाता है और डिस्बर्समेंट प्रक्रिया शुरू होती है।

लोन अप्रूवल और डिस्बर्समेंट टाइम

Prefr App की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां लोन अप्रूवल का इंतजार ज़्यादा नहीं करना पड़ता। ज्यादातर मामलों में 24 घंटे के अंदर पैसा आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है। कंपनी की तरफ से SMS या ईमेल के जरिए आपको पूरी डिटेल भेज दी जाती है। अगर आपने डॉक्यूमेंट सही तरीके से दिए हैं और आपका सिविल स्कोर अच्छा है, तो लोन अप्रूवल और भी जल्दी मिल सकता है।

जरूरी जानकारी और अंतिम राय

दोस्तों Prefr App से पर्सनल लोन लेना आसान है लेकिन उसे समय पर चुकाना और भी जरूरी है। अगर आप टाइम से EMI नहीं भरते हैं, तो आपका सिविल स्कोर खराब हो सकता है और रिकवरी कॉल भी आ सकती है। इसलिए लोन तभी लें जब आपकी रेगुलर इनकम हो और आप समय पर रीपेमेंट कर सकें। Prefr App एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है लेकिन किसी भी लोन को लेने से पहले इसके टर्म्स और कंडीशन जरूर पढ़ें। समझदारी से कदम उठाएं और अपने फाइनेंस को बेहतर तरीके से मैनेज करें।

Disclaimer

यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य पर लिखा गया है हम किसी भी प्रकार के लोन एप्लीकेशन का प्रमोशन नहीं करते हैं और ना ही मुझे Prefr App से जान पहचान है बस जो सही जानकारी है वह मैं आपके साथ शेयर किया हूं जिससे आपको सही जानकारी मिले कृपया करके लोन लेने से पहले उसका सही प्रक्रिया समझे कि उसमें कितना लोन मिलता है कितना ब्याज मिलता है कितना प्रोसेसिंग फीस लगता है उसके बाद आपको सही लगता है तभी आप लोन के लिए अप्लाई करें

You have to wait 27 seconds.

Generating Download Link…

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment