क्रेडिट कार्ड आसानी से अप्रूव क्यों होता है और रिजेक्ट क्यों FD पर Novio RuPay Credit Card लेने की पूरी जानकारी

अगर आप इस समय क्रेडिट कार्ड लेने के बारे में सोच रहे हैं और आप क्रेडिट कार्ड का उपयोग करना चाहते हैं तो आपके मन में या जरूर सवाल आया होगा कि लोगों का क्रेडिट कार्ड कैसे इतना आसानी से अप्रूव हो जाता है लेकिन कभी-कभी क्रेडिट कार्ड को अप्लाई करने के बाद रिजेक्ट हो जाता है इसी सामने आज हम Navio Rupay Credit Card के बारे में बताऊंगा कैसे FD पर इसको ले सकते हैं इसके बारे में इस आर्टिकल में सारा कुछ जानकारी जानने को मिलेगा

Navio Credit Card जल्दी अप्रूव क्यों होता है

Novio Credit Card Approved दोस्तों कोई भी क्रेडिट कार्ड क्यों ना हो सारा खेल जो रहता है वह सिबिल स्कोर पर आता है अगर आपका सिविल स्कोर ठीक-ठाक है तो क्रेडिट कार्ड बैंक आपको खुद ऑफर करती है क्रेडिट कार्ड लेने के लिए और अगर आपका क्रेडिट कार्ड सही है Novio क्रेडिट कार्ड अप्लाई करते हैं और सिविल को सही है तो इससे आपका क्रेडिट कार्ड फास्ट अप्रूव होगा

Novio Rupay Credit Card की डिटेल टेबल पर

जानकारी विवरण
कार्ड का नाम Novio RuPay Credit Card
कार्ड का प्रकार FD बेस्ड क्रेडिट कार्ड
न्यूनतम FD राशि ₹2000 से शुरू
क्रेडिट लिमिट FD का लगभग 90%
नेटवर्क RuPay (UPI सपोर्ट)
जॉइनिंग / एनुअल फीस लाइफटाइम फ्री
CIBIL स्कोर की जरूरत अनिवार्य नहीं
KYC प्रक्रिया PAN, Aadhaar और Video KYC

जिनका कोई भी क्रेडिट कार्ड नहीं मिल पा रहा है

सच्चाई यही है कि हर इंसान को अपना क्रेडिट स्कोर खुद बनाना पड़ता है। शुरुआत में लगभग हर व्यक्ति का सिविल स्कोर या तो ज़ीरो होता है या बिल्कुल भी जनरेट नहीं हुआ होता। ऐसे में सबसे आसान और सेफ तरीका होता है FD के बदले मिलने वाला क्रेडिट कार्ड। इस तरह के कार्ड में बैंक को कोई रिस्क नहीं होता और आपको क्रेडिट हिस्ट्री बनाने का मौका मिल जाता है।

जिनका सिबिल स्कोर नहीं सही है उनका क्या करना चाहिए

मैं अपनी पर्सनल जर्नी की बात करूं तो मैंने भी शुरुआत FD बेस्ड One Card से ही की थी। मैंने ₹10,000 की FD करवाई थी जिसके बदले मुझे ₹9,000 की क्रेडिट लिमिट मिली थी मैंने कार्ड को धीरे-धीरे उसका उपयोग किया समय पर बिल पेमेंट किया और कुछ ही महीनों में मेरा सिविल स्कोर बढ़िया हो गया उसके Novio FD Rupay Credit card की तरफ गया इसलिए अगर आपका सिबिल स्कोर नहीं सही है तो सबसे पहले आप लोगों को अपना क्रेडिट कार्ड सही करने के लिए कुछ ना कुछ करना पड़ेगा

सिबिल स्कोर सही होने के बाद Novid Credit Card मिल जाएगा

यहां एक बात समझना बहुत जरूरी है कि FD ही शुरुआत में आपका सिक्योरिटी बनती है। जब तक आप FD के जरिए जिम्मेदारी से कार्ड यूज़ नहीं करते तब तक आपका सिविल स्कोर बढ़िया ना हो जाए एक बार स्कोर सही हो गया फिर बैंक आपको बिना सिक्योरिटी यानी Unsecured Credit Card देना शुरू कर देते हैं। यही वजह है कि FD बेस्ड कार्ड को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

FD का सबसे अच्छा क्रेडिट कार्ड कौन सा है

अब सवाल आता है कि आज के समय में FD के बदले मिलने वाला सबसे अच्छा क्रेडिट कार्ड कौन-सा है। मार्केट में कई ऑप्शन मौजूद हैं लेकिन फिलहाल जो कार्ड सबसे ज्यादा पॉपुलर और आसान है वो है Novio RuPay Credit Card इस कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आप सिर्फ ₹2000 की FD से भी शुरुआत कर सकते हैं और इसके लिए न तो CIBIL स्कोर चाहिए और न ही कोई इनकम प्रूफ।

Novio Credit Card के बारे में

Novio RuPay क्रेडिट कार्ड पूरी तरह लाइफटाइम फ्री है। इसमें कोई जॉइनिंग फीस नहीं लगती और न ही सालाना चार्ज देना पड़ता है। कार्ड RuPay नेटवर्क पर है, इसलिए आप इसे PhonePe, Google Pay, Paytm जैसी सभी UPI ऐप्स से आराम से यूज़ कर सकते हैं। कार्ड बनने के तुरंत बाद आपको वर्चुअल कार्ड मिल जाता है जिसमें कार्ड नंबर CVV और एक्सपायरी डेट सब कुछ दिख जाता है।

Novio Credit Card की खास बात

अगर इस कार्ड के खास बात है Novio कार्ड कई अच्छे ऑफर देता है। Amazon, Zepto और Swiggy जैसे प्लेटफॉर्म पर ₹100 तक का डिस्काउंट मिलता है। BookMyShow पर मूवी टिकट बुक करने पर एक टिकट फ्री का ऑफर भी मिलता है। इसके अलावा हर ₹100 खर्च करने पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं जो इस कैटेगरी के कार्ड में काफी अच्छा माना जाता है।

Novio से कैशबैक भी देखने को मिलता है

इस कार्ड की एक और खास बात यह है कि फ्यूल ट्रांजैक्शन पर भी आपको कैशबैक मिलता है जो आमतौर पर बहुत कम कार्ड्स में देखने को मिलता है। इसके साथ ही Novio कार्ड पर ₹5000 तक के वेलकम बेनिफिट्स भी मिलते हैं जिनमें शॉपिंग वाउचर, HPCL वाउचर और OTT सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं। कुल मिलाकर यह कार्ड शुरुआती यूज़र्स के लिए काफी फायदेमंद है।

Novio Credit card अप्लाई करने का सही तरीका

अब बात करते हैं Novio क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया की। सबसे पहले आपको Google Play Store से Novio की एक एप्लीकेशन इनस्टॉल करनी पड़ेगी जहां से आप क्रेडिट कार्ड अप्लाई आसानी से कर सकोगे ध्यान रखें कि मार्केट में Novio के नाम से कई फेक ऐप्स भी मौजूद हैं, इसलिए सही लिंक का ही इस्तेमाल करें। ऐप ओपन करने के बाद आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालना होता है और OTP से लॉगिन करना होता है।

Novio Credit card अप्लाई करते समय सही डिटेल भरें

मोबाइल नंबर और ईमेल वेरिफिकेशन के बाद आपको PAN और Aadhaar कार्ड की डिटेल भरनी होती है। PAN वेरिफिकेशन के बाद Aadhaar OTP से KYC पूरी की जाती है। इसके बाद ऐप आपको FD अमाउंट चुनने का ऑप्शन देता है। जितनी FD आप करेंगे, उसका लगभग 90% आपको क्रेडिट लिमिट के रूप में मिल जाता है। बेहतर सिविल स्कोर के लिए कम से कम ₹5000 या उससे ज्यादा की FD करना सही रहता है।

FD पेमेंट करने के बाद आखिरी स्टेप

जब Fd पूरा हो जाए उसके बाद Video KYC करना पड़ता है इसमें आपको PAN कार्ड और एक सादे कागज़ पर सिग्नेचर दिखाना होता है। यह पूरी प्रक्रिया बैंक द्वारा की जाती है क्योंकि आपकी FD SBM Bank में जाती है। Video KYC पूरा होते ही आपका RuPay क्रेडिट कार्ड तुरंत एक्टिव हो जाता है और अगर FD ₹10,000 से ज्यादा है तो फिजिकल कार्ड भी कुछ दिनों में घर पहुंच जाता है।

आखरी बात

अंत में यही कहना चाहूंगा कि अगर आप अपना CIBIL स्कोर बनाना चाहते हैं और अपने जिदगी में बड़े बैंक के क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं तो Novio RuPay Credit Card एक बेहतरीन शुरुआत हो सकता है। सही तरीके से कार्ड यूज़ करें लिमिट का ज्यादा इस्तेमाल न करें और समय पर बिल पेमेंट करें। ऐसा करने से आपका सिविल स्कोर तेजी से बेहतर होगा और आगे चलकर आपको और भी अच्छे ऑफर मिलेंगे।

Disclaimer

यह आर्टिकल केवल सामान जानकारी और एजुकेशनल के लिए लिखा गया है इसमें दी गई जानकारी लेखक के रिसर्च पर लिखी गई है किसी भी तरह का क्रेडिट कार्ड या फिर फाइनेंस प्रोडक्ट लेने से पहले उसके संबंधित बैंक या कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर उसके नियम और सत्य जरूर देखें क्रेडिट कार्ड अप्रूव होने का पूरा प्रक्रिया सिबिल स्कोर पर और बैंक के नियमों पर रहता है बाकी Novio Rupay क्रेडिट कार्ड की सभी जानकारी यहां पर बताई गई है

और पढ़ें AU Fi MagniFi क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी लाइफटाइम फ्री 20% कैशबैक और 5% रिवॉर्ड के फायदे

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment