Federal Bank का Scapia Credit Card: ट्रैवल करने वालों के लिए बिना सालाना चार्ज वाला क्रेडिट कार्ड

आज के समय में एक ऐसा क्रेडिट कार्ड का नाम काफी ज्यादा चर्चित में है जो है Federal Bank का Spapia Credit Card यह क्रेडिट कार्ड खासकर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो लोग ट्रैवल करते हैं और इसके साथ-साथ ज्यादा फायदा लेना चाहते हैं और बिना किसी सालाना चार्ज के तो आज की इस क्रेडिट कार्ड के फायदे और सभी जानकारी आपको विस्तार से बताएंगे

फीस और चार्जेस की पूरी जानकारी

सबसे पहले बात करते हैं इस क्रेडिट कार्ड की फीस और चार्जेस के बारे में क्योंकि यही वह चीज होती है जिस पर सबसे ज्यादा ध्यान देना जरूरी होता है। Scapia Credit Card पूरी तरह से लाइफटाइम फ्री है यानी आपको न तो कोई जॉइनिंग फीस देनी होती है और न ही कोई एनुअल चार्ज। अगर आप इस कार्ड से ATM से कैश निकालते हैं तो निकाली गई राशि पर 2.5% कैश विथड्रॉल चार्ज देना होगा। वहीं अगर आप समय पर बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो बकाया राशि पर 3.75% प्रति माह का ब्याज लगाया जाता है।

Scapia Credit Card की खास जानकारी टेबल पर

फीचर विवरण
कार्ड का नाम Federal Bank Scapia Credit Card
जॉइनिंग फीस ₹0 (लाइफटाइम फ्री)
एनुअल चार्ज ₹0
एयरपोर्ट लाउंज अनलिमिटेड डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस
लाउंज की शर्त पिछले महीने ₹10,000 का खर्च
रिवॉर्ड सिस्टम Scapia Coins
रिवॉर्ड रेट फ्लाइट/होटल 20%, अन्य खर्च 10%
UPI रिवॉर्ड RuPay वेरिएंट पर 5%
फॉरेक्स मार्कअप 0% (Zero Forex Markup)
कैश विथड्रॉल चार्ज 2.5%
लेट पेमेंट ब्याज 3.75% प्रति माह
EMI सुविधा No Cost EMI उपलब्ध
जरूरी डॉक्यूमेंट PAN Card
किसके लिए बेस्ट ट्रैवल करने वालों के लिए

समय पर बिल भरने का फायदा

अगर आप क्रेडिट कार्ड का सही से उपयोग करेंगे तभी आपका फायदा होगा जब आप हर महीने अपना बिल समय पर भरते हैं। Scapia Credit Card के मामले में भी यही नियम लागू होता है। अगर आप बिल लेट में भरते हैं तो न सिर्फ आपको ब्याज देना पड़ता है बल्कि आपका CIBIL Score भी खराब हो सकता है। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि पूरा बिल या कम से कम पूरा ड्यू अमाउंट समय पर चुका दें। इससे आप फालतू चार्जेस से बचेंगे और आपका क्रेडिट स्कोर भी सही बना रहेगा जिससे आप कभी भी क्रेडिट कार्ड या फिर लोन आसानी से ले सकेंगे

अनलिमिटेड एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस

इस क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा और खास बेनिफिट है अनलिमिटेड डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस। आमतौर पर ज्यादातर क्रेडिट कार्ड साल में 2, 4 या 8 बार ही लाउंज एक्सेस देते हैं, लेकिन Scapia Card में कोई लिमिट नहीं है। अगर आप एक महीने में 20 या 30 बार भी लाउंज जाना चाहें, तो जा सकते हैं। बस शर्त यह है कि पिछले महीने आपको अपने कार्ड से कम से कम ₹10,000 का खर्च करना होगा।

लाउंज एक्सेस से मिलने वाला असली फायदा

अगर आपने कभी एयरपोर्ट लाउंज का इस्तेमाल किया है, तो आपको पता होगा कि वहां का अनुभव कितना आरामदायक होता है। आमतौर पर एक बार लाउंज एक्सेस करने का चार्ज ₹1000 से ₹3000 तक होता है। लेकिन Scapia Credit Card के साथ आपको यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त मिलती है। अगर आप अक्सर फ्लाइट से ट्रैवल करते हैं, तो यह बेनिफिट अकेले ही इस कार्ड को बेहद वैल्यूबल बना देता है। ₹10,000 की मंथली स्पेंडिंग के बदले अनलिमिटेड लाउंज एक्सेस मिलना एक बड़ा प्लस पॉइंट है।

Scapia Coins: रिवॉर्ड की पूरी जानकारी

इस कार्ड में मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स को Scapia Coins कहा जाता है। अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड से फ्लाइट या होटल की बुकिंग करते हैं, तो आपको उस अमाउंट का 20% Scapia Coins के रूप में मिलता है। वहीं, अगर आप किसी भी तरह का सामान्य ऑनलाइन या ऑफलाइन ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको 10% Scapia Coins मिलते हैं। RuPay वेरिएंट लेने पर UPI ट्रांजैक्शन पर भी 5% Scapia Coins का फायदा मिलता है।

किन ट्रांजैक्शंस पर रिवॉर्ड नहीं मिलता

यह जानना भी जरूरी है कि किन खर्चों पर आपको Scapia Coins नहीं मिलेंगे। अगर आप फ्यूल, रेंट पेमेंट, क्रिप्टो, फॉरेक्स, गिफ्ट कार्ड, वॉलेट लोड, एजुकेशन फीस, सरकारी सेवाओं या EMI ट्रांजैक्शन पर खर्च करते हैं, तो इन पर कोई रिवॉर्ड नहीं दिया जाता। इसलिए कार्ड का इस्तेमाल करते समय इन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है जिससे आप कार्ड को सही तरीके से उपयोग कर सको और आपका फायदा भी हो

Scapia Coins का रिडेम्पशन और वैल्यू

अब बात करते हैं Scapia Coins की वैल्यू और रिडेम्पशन की। 1 Scapia Coin की वैल्यू 20 पैसे होती है यानी 5 Scapia Coins मिलकर ₹1 का फायदा देते हैं। आप इन कॉइंस का इस्तेमाल फ्लाइट या होटल बुकिंग के लिए कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आपके द्वारा कमाए गए Scapia Coins की वैलिडिटी 36 महीने होती है। यानी आपके पास इन्हें इस्तेमाल करने के लिए काफी लंबा समय मिलता है।

Zero Forex Markup: ट्रैवलर्स के लिए कैसा रहेगा यह कार्ड

अगर आप इंटरनेशनल ट्रैवल करते हैं तो यह बेनिफिट आपको बहुत पसंद आएगा। ज्यादातर क्रेडिट कार्ड्स पर विदेशी करेंसी में ट्रांजैक्शन करने पर 3% से 3.5% तक फॉरेक्स मार्कअप फीस लगती है। लेकिन Scapia Credit Card में Zero Forex Markup दिया गया है। इसका मतलब है कि आप विदेश में जितना खर्च करेंगे, उतना ही पे करेंगे, कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं। यह फीचर इस कार्ड को ट्रैवलर्स के लिए बेहद खास बनाता है।

Scapia Credit Card में No Cost EMI किसी सुविधा देखने को मिल जाएगी

Scapia Credit Card में आपको No Cost EMI की सुविधा भी मिलती है जिससे आप बड़े खर्च को आसान मासिक किस्तों में चुका सकते हैं। इसके अलावा कार्ड में Tap & Pay फीचर भी दिया गया है जिससे ₹5,000 तक के ट्रांजैक्शन बिना पिन डाले आसानी से किए जा सकते हैं। यह फीचर न सिर्फ तेज है बल्कि रोजमर्रा की शॉपिंग को भी काफी आसान बना देता है।

एलिजिबिलिटी और जरूरी डॉक्यूमेंट

अगर आप इस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास PAN Card होना अनिवार्य है। इसके अलावा बैंक आपकी इनकम और क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर कार्ड अप्रूवल देता है। अगर आपका CIBIL Score अच्छा है और आप समय पर अपने पुराने लोन या कार्ड्स का भुगतान करते रहे हैं तो इस कार्ड के अप्रूवल की संभावना काफी अच्छी रहती है।

क्या आपको Scapia Credit Card लेना चाहिए

अगर आप एक ऐसा क्रेडिट कार्ड की तलाश में है जो लाइफटाइम फ्री हो, जिसमें अनलिमिटेड लाउंज एक्सेस, अच्छा रिवॉर्ड सिस्टम, Zero Forex Markup और No Cost EMI जैसी ऑप्शन चाहिए तो Federal Bank का Scapia Credit Card आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह कार्ड आपको नुकसान बल्कि आपको काफी सारे फायदे देती है आपको कैसा लगा हमारीबताई गई Scapia Credit Card के बारे में जानकारी

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment