अगर आप भी एकदम नए यूजर है और पहली बार Uni Gold X Credit Card को अप्लाई किया है और आपका क्रेडिट कार्ड भी आ गया है अब क्रेडिट कार्ड को चाहते हैं Phone Pe UPI के साथ में जोड़ना लेकिन आपको नहीं आता है कैसे जोड़ा जाता है तो यहां पर 2026 की सही प्रक्रिया बताऊंगा कि कैसे आप क्रेडिट कार्ड को Phone Pe के साथ जोड़ सकते हो यह नए यूजर के लिए यह जानकारी काम का होने वाला है जिन्हें नहीं पता है कैसे जोड़ा जाता है तो आज मैं आपको इस आर्टिकल में इस टॉपिक के बारे में पूरा गाइड करूंगा
Uni Gold X Credit Card क्या है
यह एक डिजिटल फर्स्ट क्रेडिट कार्ड है जिससे ऑनलाइन पेमेंट स्मार्ट खर्च के लिए बनाया गया है और इस कार्ड को UPI जैसे एप्लीकेशन में जोड़ सकते हैं और उससे QR कोड के द्वारा आसान पेमेंट कर सकते हैं और Uni App से इस कार्ड को कंट्रोल कर सकते हैं जिससे ट्रांजैक्शन करना और भी आसान हो जाता है नहीं यूजर के लिए यह कार्ड इसलिए सही है क्योंकि इसका इंटरफेस बहुत सिंपल है और इसे आसानी से नए यूजर समझ सकते हैं
UPI से क्रेडिट कार्ड लिंक करने से पहले ये जरूरी बातें समझ लें
Uni Gold X क्रेडिट कार्ड को आप अगर phone pe UPI के द्वारा जोड़ने जा रहे हो तो सबसे पहले कुछ जरूरी बातों को समझना चाहिए जैसे Uni Gold X Credit Card एक्टिव होना चाहिए और कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर होना चाहिए जिससे phone pe अकाउंट में आसानी से रजिस्टर कर सके और नंबर मैच होना जरूरी है और डिवाइस में phone pe का लेटेस्ट वर्जन इंस्टाल होना जरूरी है अगर इन सभी चीजों को आप ध्यान में रखकर करेंगे तो आप यूपीआई में क्रेडिट कार्ड को जोड़ सकते हैं
क्रेडिट कार्ड जोड़ने की शुरुआती प्रक्रिया
Uni Gold X क्रेडिट कार्ड को जोड़ने के लिए सबसे पहले Phone Pe UPI App को ओपन करें और उसमें अपना एक नंबर लॉगिन करके रजिस्टर करें फिर phone pe dashboard पर पहुंच जाएंगे लेफ्ट साइड में आपकी प्रोफाइल का आइकन मिलेगा वहां पर टाइप करेंगे अगर पहले से कोई डेबिट कार्ड को जोड़ा होगा तो वहां पर सारा डेबिट कार्ड रहेगा अगर आप बिल्कुल नए यूजर है तो वहां पर खाली दिखाई देगा manage payment के ऊपर क्लिक करेंगे
बैंक चुनने के बाद कार्ड वेरिफिकेशन और UPI PIN सेट करने की प्रक्रिया
अब सामने आपके भारत के जो सबसे पॉपुलर बैंक है वह आ जाएंगे तो Uni Gold X Rupay Credit Card को जोड़ने के लिए आपको Yes Bank का नाम सर्च करना है और बैंक को कंफर्म करना है अगर आपका नंबर जो Phonepe पर रजिस्टर है और वही नंबर Uni Gold X क्रेडिट कार्ड में भी लगा है तो आपका क्रेडिट कार्ड कंफर्म हो जाएगा फिर आगे आपके नंबर पर ओटीपी आएगा ओटीपी आने के बाद में UPI PIN सेट करेंगे जिससे आप क्रेडिट कार्ड यूपीआई के जरिए ट्रांजैक्शन को कर पाएंगे तो यूपीआई को आपको वहां पर दो बार डालना है उसके बाद में कार्ड Phone Pe एप्लीकेशन में जुड़ जाएगा
कार्ड लिंक होने के बाद UPI पेमेंट करने का तरीका
जब uni का क्रेडिट कार्ड Phonepe UPI App से सही तरीके से जुड़ जाता है उसके बाद कर कोड से स्कैन करके पेमेंट कर पाएंगे पेमेंट करते समय आपको यूपीआई ऑप्शन में अपना क्रेडिट कार्ड को सेलेक्ट करना पड़ेगा फिर Upi Pin डालकर ट्रांजैक्शन को कंफर्म कर सकते हैं या प्रक्रिया बिल्कुल बैंक अकाउंट जैसे यूपीआई पेमेंट होता है वैसे ही है बस फर्क इतना है पेमेंट क्रेडिट कार्ड से होता है
अक्सर आने वाली दिक्कतें और उन्हें ठीक करने का आसान तरीका
अगर आपका ओटीपी नहीं आ रहा है कार्ड ऐड होना या फिर पेमेंट का फेल होना अगर यह दिक्कत आ रही है तो सबसे पहले आप या देखें कि आपका मोबाइल नंबर सही है या नहीं और Phone Pe Update करें और अपने इंटरनेट कनेक्शन को देखें और अपने डिवाइस को रीस्टार्ट करके दोबारा चेक करें फिर भी अगर यह दिक्कत आ रही है तो Uni App या Phonepe कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करें
अन्य UPI ऐप्स और आखिरी बात
Phone Pe के अलावा बाकी जो UPI एप्लीकेशन है उनमें भी Uni Gold X क्रेडिट कार्ड को जोड़ सकते हो बस जोड़ने का जो प्रक्रिया है बाकी यूपीआई एप में थोड़ा अलग है कार्ड जोड़ा जा सकता है बस मैं आप सभी को Phone Pe के द्वारा जोड़ने का तरीका बताया है जिससे आप अगर बिल्कुल नए यूजर हो तो इस तरीके से कार्ड को जोड़ सकते हो और यूपीआई पेमेंट कर सकते हो मेरी जानकारी कैसी लगी कमेंट में बता सकते हो
Conclusion
2026 में Uni Gold X Credit card को Phone Pe UPI मैं जोड़ना काफी आसान है इस नए यूजर जोड़ सकते हैं कार्ड जुड़ने के बाद बिना कैश या डेबिट से आप सीधे क्रेडिट कार्ड से यूपीआई में पेमेंट कर पाओगे अगर आप ऑनलाइन पेमेंट को आसान और स्मार्ट बनना चाहते हो तो Uni Gold X क्रेडिट कार्ड को फोन पे यूपीआई में जोड़ना एक सही ऑप्शन हो सकता है
Disclaimer
इस आर्टिकल में बताई गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है हमने यहां पर Uni Gold X Credit Card और UPI से जुड़ी प्रक्रिया को आसान तरीके से समझने की कोशिश किया है लेकिन समय के साथ नियम चार्ज और फीचर्स बदल सकते हैं इसलिए आप किसी भी तरह का पेमेंट या सेटिंग करने से पहले उसके संबंधित बैंक या आधारित ऐप से जानकारी जरूर ले और कंफर्म करें या आर्टिकल किसी भी प्रकार की वित्तीय सलाह नहीं है बल्कि केवल एक गाइड के रूप में लिखा गया है
और पढ़ें PhonePe Wish Credit Card Review: जानिए इसके फीचर्स फायदे और अप्लाई करने की प्रक्रिया







