Bank की लंबी लाइन से बचने के लिए Lendguru Personal Loan App कितना सही

अगर आप भी बैंक की लंबी लाइनों से बचना चाहते हैं और आप यह नहीं चाहते हैं कि मैं बैंक पर जाऊं वहां पर लंबे लाइन लगाओ मेरा समय खराब हो और आप मोबाइल लोन एप्लीकेशन का सहारा लेना चाहते हैं ऐसे में प्ले स्टोर पर हर दिन नई-नई लोन एप लॉन्च होती रहती है जिनमें कई एप्स खुद को आसान और तेज भीम और भरोसेमंद बताती हैं इसी तरह हाल में एक नया लोन एप्लीकेशन सामने आया है दोस्तों जिसका नाम है Lendguru Personal Loan App प्ले स्टोर पर इसे अभी बिल्कुल नया-नया मिलावट का देखने को जैसे सर्च करते होंगे सबसे ऊपर में ही  बैंक की लंबी लाइनों से बचने के लिए क्या सच में Gurulend App कितना सही है सारा कुछ आपको इस आर्टिकल में जानने को मिलेगा

Lend Guru Personal Loan App क्या दावा करती है

अगर हम Lend Guru Personal Loan App के Play Store पेज को देखें तो यहां पर यह एप्लीकेशन खुद कहती है ₹2,000 से लेकर ₹80,000 तक का पर्सनल लोन देती है। कंपनी के अनुसार यह लोन 120 से 180 दिनों की अवधि के लिए दिया जाता है। इसके अलावा ऐप में यह भी बताया गया है कि इसके लेंडिंग पार्टनर RBI से रजिस्टर हैं। पहली नजर में देखने पर यह सब काफी आकर्षक लगता है खासकर नए यूजर्स के लिए जो जल्दी लोन पाना चाहते हैं।

जानकारी विवरण
App Name Lendguru / Lend Guru Personal Loan App
Loan Amount Claim ₹2,000 से ₹80,000 तक
Actual Loan Offer लगभग ₹3,000 तक
Loan Tenure केवल 7 दिन
Disbursed Amount लगभग ₹800 – ₹1,800
Document Required केवल PAN Card (Aadhaar Verification नहीं)
Permissions Asked SMS, Contacts, Gallery Access
RBI Registration स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं

ऐप की रेटिंग और यूजर एक्सपीरियंस कैसा

Play Store पर Lend Guru Personal Loan App की रेटिंग लगभग 4.8 देखने को मिलेगा और इसको 500+ लोगों ने अभी तक इंस्टॉल कर चुके हैं और यह एप्लीकेशन प्ले स्टोर पर जल्द ही आया है। हालांकि केवल रेटिंग और उसके यूजर देखकर किसी भी लोन ऐप पर भरोसा करना सही नहीं होता। कई बार फेक और फ्रॉड एप्लीकेशन शुरू में अच्छी रेटिंग दिखाकर यूजर्स को फंसाने का काम करती हैं। इसलिए जरूरी है कि हम ऐप के अंदर जाकर इसकी पूरी प्रक्रिया को समझें।

Land Guru App लोन अप्लाई करने की प्रक्रिया

जब इस एप्लीकेशन को इंस्टॉल करके ओपन किया जाता है तो सबसे पहले यह कई तरह की परमिशन मांगती है। इसमें SMS पढ़ने की परमिशन, कॉन्टैक्ट लिस्ट एक्सेस, फोटो और वीडियो एक्सेस जैसी संवेदनशील परमिशन शामिल होती हैं। इसका मतलब यह है कि यूजर के मोबाइल में मौजूद मैसेज, सेव किए हुए नंबर और गैलरी का पूरा डाटा ऐप के पास चला जाता है। किसी भी सुरक्षित और RBI रजिस्टर्ड लोन ऐप में इतनी ज्यादा परमिशन की जरूरत नहीं होती।

Personal और Bank Details कैसे भरें

लोन अप्लाई करते समय यह ऐप यूजर से पर्सनल जानकारी जैसे एजुकेशन, मैरिटल स्टेटस, जॉब टाइप और मंथली इनकम पूछती है। इसके बाद बैंक डिटेल्स जैसे IFSC कोड और अकाउंट नंबर भी पहले ही स्टेज में मांग लिए जाते हैं। इसके अलावा दो इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर भी डालने होते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऐप पहले ही कॉन्टैक्ट लिस्ट की परमिशन ले चुकी होती है जिससे वह पूरे मोबाइल की कॉन्टैक्ट लिस्ट एक्सेस कर सकती है।

Document Verification में बड़ी कमी

जब डॉक्यूमेंट्स की बात आती है तो Lend Guru Personal Loan App केवल पैन कार्ड का फोटो अपलोड करने को कहती है। आधार कार्ड का कोई भी DigiLocker या OTP वेरिफिकेशन नहीं किया जाता। आज के समय में कोई भी RBI रजिस्टर्ड और असली लोन ऐप बिना आधार वेरिफिकेशन के लोन अप्रूव नहीं करती। यह साफ संकेत है कि ऐप का मकसद सही तरीके से लोन देना नहीं बल्कि यूजर का डाटा इकट्ठा करना है।

लोन ऑफर की सच्चाई जानिए

ऐप में ₹80,000 तक का क्रेडिट लिमिट दिखाया जाता है लेकिन जब लोन अप्रूव होता है तो असलियत सामने आ जाती है। केवल ₹3,000 का लोन ऑफर किया जाता है वह भी सिर्फ 7 दिनों के लिए। Lendguru app से अगर लोन लेते हैं तो लगभग आपके अकाउंट में 18 सो रुपए ही भेजा जाता है वह भी 7 दिन के लिए पूरे ₹3,000 का रीपेमेंट मांगा जाता है। यह साफ तौर पर एक 7 दिन वाली फेक लोन एप्लीकेशन की पहचान है।

RBI Registration और Lending Partner की सच्चाई जानिए

ऐप के About सेक्शन में जिन लेंडिंग पार्टनर का नाम दिया गया है लोन मिलने के समय कहीं भी उनका जिक्र नहीं होता। लोन डिसबर्समेंट स्क्रीन पर केवल Lend Guru का नाम दिखाई देता है। इसका मतलब यह है कि लेंडिंग पार्टनर का नाम केवल यूजर्स को भ्रमित करने के लिए डाला गया है। यह ऐप किसी भी तरह से RBI से रजिस्टर्ड नहीं लगती।

Play Store Reviews और लोगों का क्या कहना

अगर Play Store पर जाकर Lend Guru Personal Loan App के रिव्यू पढ़े जाएं तो सच्चाई और साफ हो जाती है। ज्यादातर यूजर्स ने इसे 1 स्टार रेटिंग दी है और इसे फेक, फ्रॉड और चाइनीज लोन ऐप बताया है। कई लोगों ने शिकायत की है कि लोन लेने के बाद उन्हें कॉल करके धमकाया गया और फोटो एडिट करके कॉन्टैक्ट्स को भेजने की धमकी दी गई।

ऐसे गलत लोन एप्लीकेशन से कैसे बचें

जो भी लोन ऐप सिर्फ 7 दिन का लोन देती है बिना आधार OTP वेरिफिकेशन के लोन अप्रूव करती है और जरूरत से ज्यादा मोबाइल परमिशन मांगती है, वह लगभग हमेशा फेक होती है। असली लोन ऐप हमेशा RBI रजिस्टर्ड NBFC या बैंक के साथ काम करती हैं और DigiLocker के जरिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करती हैं।

यूजर का रिव्यू और सच्चाई जानो

Lend Guru Personal Loan App पूरी तरह से Fake और Chinese Loan App लगती है। यह ऐप यूजर को बड़े लोन का लालच देकर केवल डाटा कलेक्ट करने और बाद में परेशान करने का काम करती है। इसलिए मेरी साफ सलाह है कि इस एप्लीकेशन से भूलकर भी लोन के लिए अप्लाई न करें। अगर आपने पहले से इंस्टॉल कर रखी है, तो तुरंत अनइंस्टॉल करें और Play Store पर जाकर इसे रिपोर्ट जरूर करें।

मेरा क्या कहना है

मैंने Lendguru app की जो सच्चाई है वह आप सभी को बताया है अगर इस ऐप को प्ले स्टोर पर जाकर इंस्टॉल करते हैं तो उसके अबाउट वाले ऑप्शन में जाकर देख सकते हैं वहां पर मेंशन भी किया है लेकिन जो सच्चाई है वह मैं आपको बताऊंगा कि मैं भी इस एप्लीकेशन से लोन के लिए अप्लाई किया था मुझे 7 दिन के लिए लोन मिला था और मुझे 3000 का ऑफर किया गया था और मेरे अकाउंट में सिर्फ ₹800 आया और 7 दिन बाद मुझे ₹3000 मांगा जा रहा है इसलिए आपको मैं यहां पर बताया है

 

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment