Super Money Super Account का सच: जीरो बैलेंस अकाउंट FD और क्रेडिट कार्ड की गाइड

अभी हाल में एक नया फाइनेंशियल प्रोडक्टस लॉन्च होने वाला है Super Money का Super Account है जोकि इसके बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा जानकारी जानना चाहते हैं इस आर्टिकल में हम super money super account और kotak 811 super money credit card पर पूरी गाइड करूंगा मिलेगी पूरा साफ और आसान तरीके से ताकि आप लोग समझ सको कोई दिक्कत ना आए और जिससे आप सही फैसला ले सको

Super Money Super Account क्या है

Super Money Super Account को एक थ्री-इन-वन अकाउंट भी बोला जाता है क्योंकि इसमें आपको तीन अलग-अलग फाइनेंशियल देखने को मिलती है इसमें सबसे पहले आपको Zero Balance Savings Account मिलता है दूसरा एक Credit Card मिलता है और तीसरा Fixed Deposit की सुविधा मिल जाती है और कंपनी का यह दावा है कि इस अकाउंट के जरिए यूजर को बेहतर सेविंग और कैशबैक का फायदा मिल सकता है। 

Super Money Super Account की जानकारी टेबल में

जानकारी विवरण
अकाउंट टाइप थ्री-इन-वन (Savings Account + Credit Card + FD)
सेविंग अकाउंट Kotak 811 Zero Balance Account
क्रेडिट कार्ड Kotak 811 Super Money Credit Card
मिनिमम FD ₹1,000
FD पर ब्याज लगभग 6% प्रति वर्ष
क्रेडिट लिमिट FD का लगभग 90%
UPI Cashback 1% (मंथली लिमिट लागू)
प्रेफर्ड मर्चेंट्स Myntra, Cleartrip, Flipkart

Zero Balance Savings Account की सुविधा कैसा 

इस Super Account के तहत जो सेविंग अकाउंट मिलता है वह Kotak 811 बैंक के साथ जुड़ा हुआ होता है। यह एक Zero Balance Account है यानी आपको इसमें किसी भी तरह का मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने की जरूरत नहीं होती। अगर अकाउंट में बैलेंस नहीं भी है, तो भी आप पर कोई पेनल्टी नहीं लगती। यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो बिना झंझट के डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

क्या सच में Lifetime Free Credit Card होने वाला है 

Super Money Super Account के साथ जो Credit Card दिया जाता है उसे Lifetime Free बताया गया है। इसका मतलब यह है कि इस कार्ड पर न तो कोई Joining Fee ली जाती है और न ही Annual Fee। हालांकि दोस्तों यह सुविधा कुछ शर्तों मिलती है जैसे अगर आपकी Credit Limit एक तय राशि से कम रहती है तो Joining Fee माफ नहीं होती। इसलिए कार्ड को पूरी तरह Lifetime Free रखने के लिए शर्तों को ध्यान से समझना जरूरी है।

Fixed Deposit और उस पर मिलने वाला ब्याज

इस Super Account की तीसरी बड़ी सुविधा Fixed Deposit है। इसमें आपको कम से कम ₹1000 की FD करनी होती है, जिसके बदले आपको Credit Card की सुविधा मिलती है। इस Fixed Deposit पर करीब 6% तक का ब्याज मिलने का दावा किया जाता है। FD के खिलाफ आपको लगभग 90% तक की Credit Limit दी जाती है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जिनका Credit Score नया है या जिनके पास पहले से कोई Credit Card नहीं है।

Kotak 811 Super Money Credit Card की खासियत

Kotak 811 Super Money Credit Card एक FD आधारित Credit Card है। इसका मतलब यह है कि आपकी Fixed Deposit जितनी होगी उसी के आधार पर आपको Credit Limit देखने को मिल मिल जाएगी यह कार्ड UPI Online और Offline सभी तरह के ट्रांजैक्शन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। कार्ड का मकसद उन यूजर्स को क्रेडिट की सुविधा देना है जिन्हें सामान्य Credit Card नहीं मिल पाता है उनके लिए यह सुविधा सही हो सकता है 

Cashback Structure की पूरी जानकारी

इस Credit Card पर अलग-अलग कैटेगरी में Cashback दिया जाता है। UPI से किए गए पेमेंट पर 1% Cashback मिलता है बशर्ते ट्रांजैक्शन ₹100 या उससे ज्यादा का हो। हर महीने UPI Cashback की एक लिमिट तय की गई है। इसके अलावा कुछ Preferred Merchants जैसे Myntra, Cleartrip और Flipkart पर ज्यादा Cashback मिलता है लेकिन वहां भी Maximum Capping लागू होती है।

Preferred Merchants पर Cashback

अगर आप इस कार्ड से Myntra पर शॉपिंग करते हैं तो आपको 5% तक का Cashback मिल सकता है। Cleartrip पर 3% और Flipkart पर 2% Cashback का फायदा दिया जाता है। हालांकि, हर प्लेटफॉर्म के लिए एक Monthly Cashback Limit तय है। इसका मतलब यह है कि एक सीमा के बाद आपको अतिरिक्त Cashback नहीं मिलेगा। इसलिए कार्ड इस्तेमाल करने से पहले इन लिमिट्स को समझना जरूरी है।

Other Online और Offline Spends

Preferred Merchants के अलावा अगर आप इस कार्ड से किसी और वेबसाइट या दुकान पर खर्च करते हैं, तो आपको 1% Cashback मिलता है। यह Cashback भी एक तय सीमा तक ही मिलता है। कंपनी के अनुसार, Other Spends पर हर महीने एक Maximum Limit होती है, जिसके बाद Cashback नहीं मिलता। इसलिए यह कार्ड रोजमर्रा के छोटे खर्चों के लिए ज्यादा उपयोगी माना जा सकता है।

12% Cashback और 18% Savings का सच

कंपनी की मार्केटिंग में 12% Cashback और 18% Savings जैसी बातें कही जाती हैं जो सुनने में काफी आकर्षक लगती है जिससे लोग सुनकर इस बात को विश्वास करते हैं लेकिन अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो असल में हर महीने 1% Cashback मिलता है जिसे साल भर जोड़कर 12% बताया जाता है। वहीं 6% FD Interest को जोड़कर 18% Savings दिखाया जाता है। यह गणना थोड़ी भ्रामक हो सकती है।

क्या यह कार्ड वाकई फायदेमंद है

अगर आप पहली बार Credit Card लेना चाहते हैं और आपके पास FD कराने का विकल्प है, तो यह कार्ड एक ठीक-ठाक ऑप्शन हो सकता है। लेकिन अगर आप ज्यादा Cashback और बेहतर Rewards चाहते हैं, तो बाजार में और भी विकल्प मौजूद हैं। हर यूजर की जरूरत अलग होती है, इसलिए कार्ड लेने से पहले अपने खर्च करने के तरीके और जरूरतों का आकलन करना जरूरी है।

Existing Kotak 811 Users के लिए जानकारी

जिन लोगों के पास पहले से Kotak 811 Account है, उनके लिए भी यह Super Account उपलब्ध बताया जा रहा है। हालांकि, कई बार आवेदन करते समय ऐप में Error दिख सकता है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि आप उसी मोबाइल नंबर से अप्लाई करें, जिस नंबर से आपका पुराना Kotak 811 Account जुड़ा हुआ है। इससे अप्रूवल की संभावना बढ़ सकती है।

Utkarsh Small Finance Bank Card से तुलना

अगर इस कार्ड की तुलना Utkarsh Small Finance Bank के Super Card से की जाए, तो कुछ मामलों में Utkarsh Card ज्यादा बेहतर लगता है। वहां Cashback Limits थोड़ी ज्यादा हैं और कुछ कैटेगरी में फायदे भी ज्यादा मिलते हैं। हालांकि, दोनों कार्ड FD आधारित हैं और दोनों के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं। इसलिए तुलना करके ही सही फैसला लेना बेहतर होता है।

आवेदन करने से पहले ध्यान देने वाली बातें

Super Money Super Account या Kotak 811 Super Money Credit Card लेने से पहले सभी Terms and Conditions ध्यान से पढ़ें। Cashback Limits, Fees, Interest Rates और FD से जुड़ी शर्तों को समझना बहुत जरूरी है। किसी भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी होना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर कहां जाए दोस्तों Super Money Super Account एक ऐसा फाइनेंशियल प्रोडक्ट है जो Zero Balance Account, Credit Card और Fixed Deposit को एक साथ जोड़ता है। यह नए यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जा सकता है लेकिन इसे Best Option कहना सही नहीं होगा। सही फैसला लेने के लिए अपने बजट खर्च और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही आवेदन करना चाहिए 

और पढ़ें Z SBM Bank FD Credit Card की पूरी जानकारी बिना CIBIL स्कोर के कैसे मिलेगा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment