आज के समय में सही क्रेडिट कार्ड को बहुत सारे लोग नहीं समझ पाते हैं क्योंकि उनके सामने बहुत सारे क्रेडिट कार्ड के आप्शन रहते हैं हर क्रेडिट कार्ड अपने आप में कोई ना कोई फीचर्स रहता है जिसकी वजह से वह कार्ड अच्छा रहता है इसी के बीच में AU Fi MagniFi Credit Card को लांच किया गया है जिसे दोस्तों लाइफ टाइम फ्री बताया जा रहा है और साथ में 20 परसेंट का कैशबैक भी 5% का रिवॉर्ड और कई ऐसे फायदे जो कि हम इस आर्टिकल में जानेंगे
AU Fi MagniFi Credit Card क्या है
AU Fi MagniFi Credit Card AU Small Finance Bank द्वारा लाया गया है एक नया क्रेडिट कार्ड है जिसे खास तौर पर डेली स्पेंडिंग और ऑनलाइन शॉपिंग को ध्यान में रखकर बनाया गया है दोस्तों कंपनी के अनुसार यह कार्ड लाइफटाइम फ्री है यानी इसमें न तो कोई जॉइनिंग फीस है और न ही कोई एनुअल चार्ज। यह कार्ड उन यूजर्स के लिए बेहतर हो सकता है जो वीकेंड में ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग, फूड ऑर्डर या डिजिटल पेमेंट करते हैं और कैशबैक बेनिफिट चाहते हैं।
MagniFi Credit Card की डिटेल जानकारी टेबल पर
| जानकारी | डिटेल |
|---|---|
| Card Name | AU Fi MagniFi Credit Card |
| Bank Name | AU Small Finance Bank |
| Annual Fee | Lifetime Free (₹0) |
| Weekend Offer | 20% Cashback (Selected Brands) |
| Regular Rewards | Up to 5% Cashback |
| ATM Cash Withdrawal | 2.5% Charges |
| Late Payment Interest | 3.75% प्रति माह |
| Eligibility | PAN Card, ID & Address Proof |
लाइफटाइम फ्री कार्ड होने का मतलब क्या है
AU Fi MagniFi Credit Card के मामले में लाइफटाइम फ्री का मतलब है कि आपको इस कार्ड के लिए न तो शुरुआत में कोई फीस देनी होगी और न ही भविष्य में कोई एनुअल चार्ज। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि कार्ड पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। अगर आप लेट पेमेंट, कैश विड्रॉल या फॉरेन ट्रांजैक्शन करते हैं, तो उन पर चार्ज लग सकता है, जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
AU Fi MagniFi Credit Card के Hidden Charges
हालांकि यह कार्ड लाइफटाइम फ्री है लेकिन कुछ जरूरी चार्जेस के बारे में जानना बहुत जरूरी है। अगर आप क्रेडिट कार्ड से ATM से कैश निकालते हैं तो निकाली गई रकम पर लगभग 2.5% का कैश विड्रॉल चार्ज देना होगा। यदि आप समय पर बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो बकाया राशि पर करीब 3.75% प्रति माह का ब्याज लग सकता है। इसके अलावा फॉरेन करेंसी में ट्रांजैक्शन करने पर लगभग 3.49% फॉरेक्स मार्कअप फीस लगती है।
रिवॉर्ड पॉइंट्स और 20% Cashback का फायदा
इस कार्ड का सबसे बड़ा फायदा है जिससे लोगों को अपनी तरफ खींचता है इसका रिवॉर्ड और कैशबैक सिस्टम है। AU Fi MagniFi Credit Card पर वीकेंड के दौरान Amazon, BookMyShow, Zepto, Zomato जैसे टॉप ब्रांड्स पर खर्च करने पर 20% तक का डिस्काउंट मिलता है। यह ऑफर महीने में एक बार दिया जाता है। इसके अलावा किसी भी ऑनलाइन या ऑफलाइन स्पेंडिंग पर 5% तक का रिवॉर्ड बेनिफिट मिलता है जो सामान्य डेली यूज के लिए काफी अच्छा माना जा सकता है।
5% Cashback कैसे मिलता है
जब आप इस कार्ड से ₹100 खर्च करते हैं, तो आपको 20 Fi पॉइंट्स मिलते हैं। यहां 4 Fi पॉइंट्स की वैल्यू ₹1 के बराबर मानी जाती है। इस तरह से कुल मिलाकर लगभग 5% का कैशबैक बनता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ज्यादा फायदा वीकेंड पर मिलता है। वीकडेज में भी रिवॉर्ड मिलता है, लेकिन उसका रेट थोड़ा कम हो सकता है। इसलिए अगर आप ज्यादा बेनिफिट चाहते हैं, तो वीकेंड में स्पेंड करना ज्यादा फायदेमंद रहता है।
किन खर्चों पर रिवॉर्ड नहीं मिलता
यह जानना भी जरूरी है जितना इस क्रेडिट कार्ड का फायदा जानना जरूरी है दोस्तों हर तरह की स्पेंडिंग पर रिवॉर्ड नहीं दिया जाता। अगर आप इस कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन, फ्यूल पेमेंट, रेंट पेमेंट, इंश्योरेंस प्रीमियम या सरकारी भुगतान करते हैं तो आमतौर पर इन पर कोई कैशबैक या रिवॉर्ड नहीं मिलता। यह नियम लगभग सभी क्रेडिट कार्ड्स में लागू होता है, इसलिए इसे नेगेटिव पॉइंट नहीं बल्कि एक सामान्य शर्त के रूप में देखना चाहिए।
स्पेशल ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट्स
AU Fi MagniFi Credit Card पर आपको समय-समय पर स्पेशल ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट्स भी मिल सकते हैं। जैसे Amazon या Flipkart सेल के दौरान AU बैंक के कार्ड्स पर अतिरिक्त छूट मिलती है। चूंकि यह कार्ड लाइफटाइम फ्री है इसलिए ऐसे ऑफर्स का फायदा उठाने में कोई रिस्क नहीं होता। अगर भविष्य में AU बैंक की तरफ से कोई नया ऑफर आता है, तो इस कार्ड के जरिए आप उसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
EMI Conversion और Add-On Card की सुविधा
इस कार्ड की एक और अच्छी सुविधा यह है कि अगर आप ₹2000 या उससे ज्यादा का कोई ट्रांजैक्शन करते हैं और एक साथ भुगतान नहीं करना चाहते तो आप उसे EMI में बदल सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके परिवार में कोई 18 साल से ऊपर का सदस्य है तो आप उसके लिए Add-On Card भी ले सकते हैं। Add-On Card से होने वाली स्पेंडिंग का कंट्रोल और ट्रैकिंग आपके पास ही रहती है।
इस क्रेडिट कार्ड के फीचर और लिमिट
AU Fi MagniFi Credit Card में Tap & Pay फीचर भी दिया गया है जिससे आप बिना पिन डाले ₹5,000 तक की पेमेंट आसानी से कर सकते हैं। यह फीचर छोटे-मोटे ट्रांजैक्शन के लिए काफी सुविधाजनक होता है। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से ₹5,000 से ऊपर की पेमेंट पर पिन डालना जरूरी होता है, जिससे फ्रॉड का खतरा कम हो जाता है।
AU Fi MagniFi Credit Card की Eligibility
अगर आप इस कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ बेसिक डॉक्यूमेंट होने चाहिए। इसमें पैन कार्ड अनिवार्य है। इसके अलावा आपके पास वैध Identity Proof और Address Proof होना चाहिए। बैंक आपकी प्रोफाइल के आधार पर कार्ड अप्रूव करता है, जिसमें आपकी इनकम और क्रेडिट हिस्ट्री भी देखी जा सकती है। सही डॉक्यूमेंट होने पर अप्रूवल के चांस अच्छे रहते हैं।
AU Fi MagniFi Credit Card लेना सही है या नहीं
अगर आप एक ऐसा क्रेडिट कार्ड ढूंढ रहे हैं जो लाइफटाइम फ्री हो जिसमें वीकेंड पर अच्छा कैशबैक मिले और रोजमर्रा की ऑनलाइन स्पेंडिंग पर फायदा दे तो AU Fi MagniFi Credit Card एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हालांकि हर कार्ड की तरह इसके भी कुछ लिमिटेशन हैं लेकिन बिना एनुअल फीस के इतने बेनिफिट मिलना कई यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। लेने से पहले अपनी जरूरत जरूर समझें।
Disclaimer
यह आर्टिकल केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां दी गई सभी जानकारियां पब्लिकली उपलब्ध सोर्स और कार्ड के फीचर्स पर आधारित हैं। हम किसी भी क्रेडिट कार्ड या फाइनेंशियल प्रोडक्ट की गारंटी या सिफारिश नहीं करते। कार्ड के नियम, चार्ज और ऑफर्स समय के साथ बदल सकते हैं। आवेदन करने से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाकर पूरी जानकारी ले उसके बाद क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करें
FAQ
Q1. AU Fi MagniFi Credit Card क्या सच में लाइफटाइम फ्री है?
हां, बैंक के अनुसार AU Fi MagniFi Credit Card पर न तो कोई जॉइनिंग फीस ली जाती है और न ही कोई एनुअल चार्ज। हालांकि, लेट पेमेंट, ATM से कैश निकालने और फॉरेन ट्रांजैक्शन पर निर्धारित चार्ज लग सकते हैं।
Q2. AU Fi MagniFi Credit Card पर 20% Cashback कैसे मिलता है?
इस कार्ड पर वीकेंड के दौरान Amazon, Zomato, Zepto जैसे ब्रांड्स पर स्पेंड करने पर 20% तक का कैशबैक मिलता है। यह ऑफर आमतौर पर महीने में एक बार दिया जाता है और बैंक की शर्तों के अनुसार लगाया जाता है
Q3. AU Fi MagniFi Credit Card के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी हैं?
इस क्रेडिट कार्ड के लिए PAN Card करना जरूरी है इसके अलावा Identity Proof और Address Proof की जरूरत होती है। बैंक आपकी प्रोफाइल इनकम और क्रेडिट हिस्ट्री को देखकर अप्रूवल करता है
और पढ़ें PhonePe Wish Credit Card Review: जानिए इसके फीचर्स फायदे और अप्लाई करने की प्रक्रिया







